Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन मुस्कान में अपहृता को बिहार से किया बरामद नाबालिक को बहला फुसला कर भगा कर दुष्कर्म के आरोपी को सीपत पुलिस ने किशनगंज बिहार से किया गिरफ्तार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,, नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठीत कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी का तकनिकी साक्ष्य से पता साजी किया गया। प्रकरण के अपहृता बालिका को ग्राम लोधाबाडी(ठारकुरगंज चूरली) थाना कुर्लीकोट जिला किशनगंज बिहार से दिनांक 09.09.2025 को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी अशोक कुमार राजभर के द्वारा , अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं पोक्सो की धारा 4, 6 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे आरक्षक प्रकाश जगत एवं महिला आरक्षक प्रीति दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी- अशोक कुमार राजभर पिता गया राजभर उम्र 21 साल निवासी ग्राम लोधाबाडी(ठारकुरगंज चूरली)थाना कुर्लीकोट जिला किशनगंज बिहार।

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp