Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनता ने कांग्रेस को वोट दिया, सरकार किसी और की बैठी है” – रतनपुर में सचिन पायलट का BJP पर तीखा हमला

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर, बिलासपुर:—
“वोट आपने दिया था हाथ को, सरकार किसी और की बन गई!”यही तीखा सवाल आज राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औऱ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बुधवार को रतनपुर के महामाया चौक में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए खचाखच भरी सभा के बीच उठाया। भाजपा सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए पायलट ने कहा जनता के साथ धोखा हुआ है। चुनाव में हारने के बावजूद भाजपा सत्ता में कैसे बैठी? ये लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है?”

आपको बता दे कि महामाया चौक पर आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के मंच से पायलट का यह भाषण सिर्फ राजनीतिक नहीं, चेतावनी भी थी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता उठे, आवाज़ बुलंद करे और सत्ता के सौदागरों को गद्दी से उतारे।चोर दरवाज़े से सरकार बनाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी”
सचिन पायलट ने भाजपा की सरकार को “चोर दरवाज़े से घुसी हुई सत्ता” बताया और कहा:
आपने वादा किया था अच्छे दिन का, लेकिन ले आए महंगाई, बेरोजगारी और डर का माहौल। देश में झूठ और जुमलों की सरकार चल रही है युवाओं के लिए रोजगार नहीं, और पूंजीपतियों के लिए मुनाफा भाषण में पायलट ने बेरोजगारी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। देश के करोड़ों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार को अडानी-अंबानी की सेवा से फुर्सत नही ।

Advertisement Box

आपका वोट चुराया गया है” – जनता से सीधी अपील

सभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए पायलट ने साफ शब्दों में कहा: आपका वोट चुराया गया है। अब आप ही तय कीजिए कि अगली बार चुप रहेंगे या जवाब देंगे।”

कांग्रेस की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन

इस जनसभा ने ये साफ कर दिया कि कांग्रेस अब सिर्फ विरोध नहीं, बदलाव की भूमिका में है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ,
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ,नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ,विधायक अटल श्रीवास्तव,शीतल जायसवाल , मदन कहरा,आशीष शर्मा वादिर खान,रियाज खोखर, रवि रावत , सुनील अग्रवाल और ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में जोश, नारे और उम्मीद की लहर थी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp