Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : देवरीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार एवं सी.सी. लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर :—छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा स्थित देवरीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार एवं सी.सी. लाइनिंग कार्य के लिए 732.51 लाख रुपये (सात करोड़ बत्तीस लाख इक्यावन हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूर्ण होने पर 365 हेक्टेयर की प्रस्तावित सिंचाई क्षमता के विरुद्ध 165 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त 40 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रकार कुल 425 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा, जिससे किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पारदर्शी प्रक्रिया एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
निर्माण कार्य को स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व ड्रॉइंग, डिज़ाइन एवं तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निविदा केवल तब आमंत्रित की जाएगी जब कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध हो। निविदा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रखा जाएगा ताकि पर्याप्त प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित हो सके।

योजना पर व्यय का प्रावधान मांग संख्या-45, लेखा शीर्ष 4702 (लघु सिंचाई पर पूंजी परिव्यय) अंतर्गत किया गया है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में स्वीकृत राशि से अधिक व्यय नहीं किया जाएगा। कार्य को अनुबंधानुसार समय पर पूर्ण करना अनिवार्य होगा। विलंब की स्थिति में अर्थदंड सहित समयवृद्धि दी जा सकेगी, किन्तु अनावश्यक समय विस्तार स्वीकार्य नहीं होगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय से सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा, किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp