Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर रविवार को सीपत के स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर रविवार को सीपत के स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पर्यवेक्षक एवं पीसीसी सचिव विकास सिंह, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला समन्वयक जगदीश कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर्यवेक्षक व पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि मैं पीसीसी द्वारा मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी। वहीं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि मस्तूरी में कांग्रेस विधायक बनने के पीछे सीपत ब्लॉक की अहम भूमिका रही है। हर चुनाव में यहां के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा बुलंद किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत युवाओं, महिला, एसटी-एससी व अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत भागीदारी दी जाएगी।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा की जीत हमेशा सीपत ब्लॉक से ही तय होती है। यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत और एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन सृजन अभियान से युवाओं, महिलाओं और नए चेहरों को आगे लाकर कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा। आने वाले चुनाव में सीपत से ही जीत की रणनीति बनेगी और कांग्रेस का परचम लहराएगा।
बैठक का संचालन केश शिप बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, अशोक सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, उमेश चंद्राकर, मनोहर पात्रे, सुनील पटेल, रामेश्वर साहू, देव सिंह पोर्ते, देवी कुर्रे, दिलीप मननेवार, वीरेंद्र लैहर्षण, दुष्यंत यादव, विंदा सूर्यवंशी, रामजी बिंझवार, धनिदास महंत, धनश्याम नेताम, रामसनेही कमल, नारायण, विनोद यादव, विनोद साहू, महेंद्र कश्यप, मुनीर खान, धन्नजय सिंह ठाकुर, भोज यादव, उमेश कश्यप, दीपक साहू, नंदकुमार साहू, रानू श्रीवास सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को आवेदन देकर अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की। बैठक के दौरान जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में सोंठी पूर्व सरपंच राजेन्द्र पटेल, पुरुषोत्तम नेताम, भूषण पटेल, पंच रामकुमार कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक और जिलाध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp