Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उतर बस्तर कांकेर: मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां

उतर बस्तर कांकेर, :—भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले में मतदाता जागरूकता लाने एवं युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक सस्थानों में विविध अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वीप गतिविधियों के पहले भाग में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह भाग दो नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा मतदान एवं भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के अधिकार पर आधारित मौलिक स्वलिखित नारे तैयार करने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपर्युक्त गतिविधियों को अपलोड व पोस्ट कराने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। उक्त प्रतियोगिता 01 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को वीडियो को पोस्ट करते समय #GoRegister#GoVerfiy का उपयोग करना होगा तथा वीडियो को अपलोड करते हुए @CEOChhattisgarh को टैग करना होगा। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा एवं मतदाता जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यभर से सर्वश्रेष्ठ वीडियो अपलोड करने वाले प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया जाएगा। इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसेडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी स्वीप की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp