Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीचंद्रपुरिहा कशौधन वैश्य गुप्ता समाज का महर्षि कश्यप जयंती आज

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :–  चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज, सीपत के तत्वावधान में आज 5 नवंबर, बुधवार को समाज के इष्टदेव महर्षि काश्यप जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सीपत के मंगल भवन में होगा, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य  राजेंद्र धीवर, जनपद सदस्य मनोज खरे तथा सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार मंचासीन रहेंगे। गुप्ता समाज के सैकड़ों सदस्य सुबह 10 बजे वैदिक कॉलेज सीपत में एकत्रित होकर कर्मा नृत्य व बैंड-बाजे के साथ भव्य रैली प्रारंभ करेंगे।

यह रैली नवाडीह चौक, तहसील परिसर होते हुए मंगल भवन पहुंचेगी, जहाँ यह विशाल सभा के रूप में परिवर्तित होगी। सभा में समाज के युवा, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी, जो समाज की गौरवशाली परंपरा और एकता का संदेश देंगी।

गुप्ता समाज के अध्यक्ष हरीश गुप्ता एवं सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता, पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की सादर अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp