
कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध, जनप्रतिनिधियों ने कहा एनटीपीसी सीपत से बुनियादी सुविधाओं की आस,,,तभी बनेगी बात
सीपत में 10 मिनट रहा ब्लैक आऊट…दिया तले अंधेरा*
सीपत,,,,,7 नवंबर को एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस पर जहां एनटीपीसी सीपत सयंत्र परिसर में रोशनी से जगमगा और खुशियां मनाया जा रहा था वहीं बाहर के गांवों में अंधेरे, उपेक्षा और असंतोष का माहौल नजर आई । क्षेत्र के लोगों ने नवाडीह चौक से एनटीपीसी मटेरियल गेट कैंडल मार्च निकाल कर एनटीपीसी सीपत के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया l क्षेत्र के लोगों ने कहा कि एनटीपीसी की चमक सिर्फ उसकी कॉलोनी की दीवारों के भीतर है, बाहर सीपत और आसपास के गांवों में सिर्फ राख, टूटी सड़कें और बेरोजगारी की धूल उड़ रही है। एनटीपीसी सीपत प्रबंधन पर आरोपलगाते हुए कहा कि एनटीपीसी ने विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया है, जबकि असली विकास प्रभावित गांवों तक कभी पहुँचा ही नहीं। सीपत, जांजी, कौड़िया ,रॉक,देवरी, रलिया, कर्रा गतौरा के सहित क्षेत्र भी मूलभूत सुविधाओं से ग्राम वंचित हैं।
न सड़कें सुधरीं, न जल निकासी की व्यवस्था, न ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला। पाइपलाइन और रेललाइन से प्रभावित ग्राम के स्थानीय निवासी अब भी विकास की राह ताक रही हैं।उन्होंने एनटीपीसी से सीधी मांग करते हुए कहा कि सयंत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले, राखड़ डेम से उड़ते धूल और प्रदूषण पर रोक लगाई जाए, दलदल प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए। कचरा प्रबंधन की अव्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, घटिया निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए,
स्थानीय मजदूरों के शोषण पर रोक लगे, सीएसआर फंड की राशि वास्तव में स्थानीय विकास पर खर्च हो तथा सड़कों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए।क्षेत्र के सरपंचों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एनटीपीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शाम 7: बजे सीपत के नवाडीह चौक में कैंडल मार्च में शामिल और बड़े जनआंदोलन हुई ।
सीपत सरपंच प्रतिनिधी योगेश वंशकार ने भरी ललकार
सीपत सरपंच प्रतिनिधी योगेश वंशकार ने कहा कि वक्त आ गया है कि सीपत क्षेत्र की जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने हक की लड़ाई लड़े। क्योंकि एनटीपीसी को जवाब देना ही होगा कि आखिर 25 साल की रोशनी में भी आसपास के गांव क्यों अंधेरे में हैं। एनटीपीसी सीपत प्रबंधन के द्वारा अगर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो आने वाले समय में और भी सत्याग्रह आंदोलन की जाएगी l
सर्वदलीय रहा समर्थन
इस आंदोलन को सफल में बनाने में सीपत सरपंच प्रतिनिधी योगेश वंशकार,राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत, दीपक शर्मा सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष, मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी,राजेंद्र पाटले जांजी सरपंच प्रतिनिधी,संजय पटेल कर्रा सरपंच प्रतिनिधी, रूपचन्द्र राष्ट्रीय देवरी सरपंच प्रतिनिधी,विक्रम प्रताप सिंह रॉक सरपंच,धनेश्वर साहू कौड़ियां सरपंच प्रतिनिधी, तामेश्वर सिंह कौशिक, अभिलेश यादव,अशोक सूर्यवंशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विजय गुप्ता सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी,हरिकेश गुप्ता,संतोष भोई, राज्यवर्धन कौशिक उमेश चंद्राकर, राजू सूर्यवंशी, शशिकांत साहू , गोपी पटेल, संतोष साहू, राजेश केवट, गोपी धीवर,संदीप खरे,लच्छी वर्मा,प्रेम खरे, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, उपसरपंच, पंच काफी संख्या में उपस्थित रहे l










