
रतनपुर…. एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर की तैराकी टीम मे शामिल होनहार तैराक इशनिगधा लाला ने 2 गोल्ड मेडल, अनुष्का भगत ने 2 गोल्ड मेडल व प्रताप निषाद ने 1 सिल्वर मेडल जीतकर एलसीआईटी कालेज का नाम रोशन किया है
इस संबंध मे जानकरी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की अंतर परिक्षेत्र स्तरीय तैराकी (पुरुष/महिला )प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को स्वामी आत्मानंद कालेज बिलासपुर की मेजबानी मे रेलवे तरणताल बिलासपुर मे आयोजित किया गया था
जिसमे एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस महाविद्यालय की इशनिगधा लाल बी ए एल एल बी नौवें सेमेस्टर की छात्रा ने 50 मीटर व 100 मीटर फ्री स्टाइल मे गोल्ड मैडल जीता उसी प्रकार अनुष्का भगत बी एस सी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने 50 मीटर व 100 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक मे गोल्ड मैडल जीता
साथ ही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की प्रताप निषाद बी ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने 100 मीटर फ्री स्टाइल मे सिल्वर मैडल जीतकर इंटर कालेज तैराकी प्रतियोगिता मे एलसीआईटी कालेज का दबदबा बरकरार रखा है
खिलाड़ियों के मैडल जितने पर संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन,एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, इंजीनिरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव,एलसी आईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्रिंसिपल डॉरितेश जैन,
कालेज ऑफ़ फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ.संदीप गुप्ता एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी, कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक,विधी विभाग प्रमुख डॉक्टर अंकुर श्रीवास्तव, कॉमर्स विभाग प्रमुख आदिल डल्ला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अर्जुन चौहान, शिवशंकर गुप्ता,मनीष सिन्हा, इंजमाम आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है









