Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा ब्लॉक के धोबघट स्कूल का हाल बेहाल दोपहर में स्कूल बंद कर शिक्षक गायब

संभागीय जिला ब्यूरो रविराज रजक की रिपोर्ट

शिक्षा मंत्री एवं कलेक्टर को अवगत कराने के बाद अधिकारी जागे कार्यवाही की कही बात 

कोटा ब्लॉक के अंतर्गत धोबघाट स्कूल में दोपहर 2:30 बजे शिक्षकों द्वारा स्कूल में ताला जड़कर चले गए मीडिया की टीम स्कूल परिसर में पहुंची तो वहां से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया बीईओ को फोन में रिंग बचते ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है कहीं ना कहीं हीला हवाला करने की बीईओ की कोशिश हमेशा रहती है

सूचना के अधिकार के तहत निकल गए नोटिस के जवाब में मानवीय भूल से संतुष्ट होकर बीईओ शिक्षकों को अभय दान देते रहते हैं छत्तीसगढ़ की सरकार विकास कार्यों के साथ शिक्षा पर विशेष नई नीति एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित कर पढ़ाई की स्तर को ऊपर करने की कोशिश कर रही है वहीं शिक्षक अपनी जवाबदारी से पीछा छुड़ाकर भाग रहे हैं

मंत्री की फटकार के बाद बेहोश हुए कोटा बी ई ओ नरेंद्र मिश्रा अभी भी नही सुधरे
बानाबेल संकुल अंतर्गत लगातार मीडिया की टीम के द्वारा संकुल समन्वयक गजेंद्र पैकरा की न्यूज़ में खबर प्रकाशित एवं शिकायत होती रही है लेकिन उच्च अधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं लेने के कारण आसपास की स्कूलों में शिक्षकों का मनोबल बढ़ा हुआ है संकुल समन्वयक गजेंद्र पैकरा से संपर्क करना चाहा गया

तो उनका भी मोबाइल स्विच ऑफ रहा संकुल समन्वय की लगातार शराब पीकर स्कूल में आने की खबर प्रकाशित होने के बाद भी उच्च अधिकारी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की कोटा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के द्वारा आमागार स्कूल मामले में प्रधान पाठक को नोटिस देकर पल्ला झाड़ लिया जबकि नोटिस संकुल समन्वयक केंदा साहेब खान को भी जानी थी और जवाब मांगा जाना था लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक से ही जवाब में मानवीय भूल करके फाइल को बंद कर दी ऐसा करने से लापरवाह शिक्षक और लापरवाही करते हैं मगर मानवी भूल करके छोड़ना यह कहां का न्याय है

सूचना के अधिकार में मिली जानकारी में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के द्वारा लगभग 50 लोगों की मानवीय भुल हुई है शिक्षकों को अभय दान देते रहे यह सोचने वाली बात है की फाइल के आड़ में पैसा नीचे से आता है और मानवी भूल करके फाइल को दबा दी जाती है आखिर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर क्या कार्यवाही की जाएगी

यह सोचने वाली बात होगी जहां शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा बड़ी फटकार लगाने के बाद निलंबन की तलवार नरेंद्र मिश्रा के ऊपर लटक रही है यह तलवार कब गिरेगी और निलंबन कब होगा यह देखने वाली बात है

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp