Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेला रतनपुर का समापन आज

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर का पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला, माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला जो की 1 फरवरी से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ आज 7 फरवरी दिन शनिवार को समापन होने जा रहा है लोक कला, छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए रतनपुर का मेला सबसे बड़ा मंच होता है जहां छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए कलाकार मेले में पहुंचते हैं

उसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायिका *कविता वासनिक* राजनंदगांव *अनुराग धारा* की रंगारंग प्रस्तुति आज रात्रि 7:00 बजे से, समापन के अवसर पर होने जा रहा है वही दर्शक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का एक सप्ताह तक लुत्फ उठाते हैं कार्यक्रम में काफी भीड़ होने की वजह से थाना प्रभारी निलेश पांडेय ,रतनपुर पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है

समापन समारोह की सभी तैयारियां, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में परिषद के द्वारा पूरी कर ली गई है

यह मेला आदिवासियों की समृद्ध कला, संस्कृति और आजीविका का जीवंत प्रदर्शन करता है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक है।
आठा-बीसा मैदान मैं 28 रानियां सती हुई थी उन्हीं की याद में लगने वाला यह ऐतिहासिक और पौराणिक मेला बरसों से लगते हुऐ
आ रहा है

अब यह मेला आदिवासी विकास मेला के रूप में रतनपुर की पहचान बन चुकी है,जहां दूर दूर से लोग मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं। मेले में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत और हस्तशिल्प का प्रदर्शन आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बन गया है। यह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्थानीय समुदायों के लिए सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है

इन्हीं सब बातों को समेटे हुए यह मेला में पूरे दिन रतनपुर के वरिष्ठ नागरिको, समाज प्रमुखों एवं बुजुर्ग हस्तियों का नगर पालिका परिषद के द्वारा इस मेले के मंच में सम्मान किया जाता है जो कि इस बात को दर्शाता है कि हमारी रतनपुर में आज भी गंगा जमुना तहजीब के साथ भाईचारा व सामाजिक एकता बनी हुई,

“यह मेला रतनपुर की सांस्कृतिक धरोहर है, जो आदिवासी भाइयों की कला-संस्कृति को प्रदर्शित करता है

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप का कहना है कि समापन के अवसर पर रतनपुर के सभी समाज के एक बुजुर्गों का सपत्नीक सम्मान मुख्य अतिथि के हाथों किया जाएगा यही बुजुर्ग हमारे रतनपुर संस्कृति के धरोहर है जिनका इस मंच के माध्यम से सम्मान कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, वही अध्यक्षता धरम लाल कौशिक( विधायक बिल्हा)अति विशिष्ट अतिथि: अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, रजनीश सिंह अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बिलासपुर, जय निरंजन पैकरा सभापति बिलासपुर जिला पंचायत।विशिष्ट अतिथि: यश कुमार मनहर जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर ग्रामीण, जनक राम देवांगन जिला महामंत्री ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद कश्यप मंडल अध्यक्ष रतनपुर, बजरंग जायसवाल अध्यक्ष कोटा मंडल, देवज्ञ पंडित रमेश शर्मा अन्ना संस्थापक मंगला गौरी धाम, पोंडी रामेश्वर सिंह राजपूत बेलगहना मंडल अध्यक्ष, भोजेश रजक मंडल अध्यक्ष करगीकला, गीताराम धुर्वे वरिष्ठ नागरिक आदिवासी समाज, श्रीमती दुर्गेश सरोज साहू अध्यक्ष नगर पालिका कोटा, शीतल जायसवाल कांग्रेस समन्वयक रतनपुर शहर, श्रीमती गायत्री साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, तथा अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp