Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज लाइव

रायपुर :—मुख्यमंत्री कन्या विवाह में बौद्ध धर्म के जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के राज्य स्तरीय आयोजन में आज सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जब बौद्ध धर्म के अनुयायी छह नवदंपत्तियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। बौद्ध परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुए इस विवाह ने मानवीय मूल्यों, करुणा और समानता के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में बौद्ध धर्म के जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
इस अवसर पर बौद्धाचार्य भंते ओमप्रकाश सहारे ने बताया कि बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार महाकारुणिक भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात नवदंपत्तियों ने त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कर धम्म वंदना, बुद्ध वंदना एवं संघ वंदना की तथा जयमंगल अष्टगाथा के पाठ के साथ जयमाला द्वारा एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी नवदंपत्तियों के पास जाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सभी वर्गों और धर्मों के परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा और अधिक सुदृढ़ हो।

इस सामूहिक विवाह में डोंगरगढ़ की आँचल टेम्बुलकर एवं आकाश इंदुलकर, छुरिया (राजनांदगांव) की देवनतीन एवं कृष्णा विजय शहरे, आकांक्षा रावत एवं अक्षय कोसरे, अंजली गेड़ाम एवं प्रताप कुमार, सुधा मेश्राम एवं अंकुश वासनिक तथा अर्चना गेड़ाम के विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुए।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बौद्ध धर्म के इन नवदंपत्तियों का विवाह सामाजिक समानता, धार्मिक सहिष्णुता और संवेदनशील शासन की सशक्त मिसाल बना, जिसने समरस और समावेशी छत्तीसगढ़ की भावना को और मजबूत किया।

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष
आज फोकस में

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp