ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 09 चकरभाठा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर थाना चकरभाठा पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अमित वर्मा पिता स्व. वीरेन्द्र वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 चकरभाठा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 3600 रुपये बताई गई है, जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।









