Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक कटिंग और आतिशबाजी, इंस्टाग्राम रील बनी मुसीबत — कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी करना अब भारी पड़ता नजर आ रहा है।
थाना कोनी क्षेत्र में एक युवक द्वारा चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक काटने और पटाखे जलाकर आतिशबाजी करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।
मामला रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड का बताया जा रहा है, जहां काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 में युवक और उसकी महिला मित्र ने बीच सड़क पर खतरनाक तरीके से जन्मदिन सेलिब्रेशन किया।

वीडियो में वाहन तेज रफ्तार में चलता दिखाई दे रहा है, जबकि कार की छत पर केक काटा जा रहा था और आतिशबाजी भी की जा रही थी। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।
कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर थाना लाया और चालक अरविंद सैनी, पिता राकेश सैनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी कुदुदंड बिलासपुर से पूछताछ की।

पूछताछ में चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा वाहन चालक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़
आज फोकस में

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
आज फोकस में

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर
आज फोकस में

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी
आज फोकस में

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp