Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

देशभर के लिए मौसम विभाग ने मानसून 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अपडेटेड लॉन्ग रेंज फोरकास्ट के मुताबिक, जून से सितंबर 2026 के दौरान देश में औसत बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA का करीब 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यानी इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका सबसे ज्यादा है।
IMD ने बताया है कि मध्य भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में बारिश सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार जून 2026 में भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। इसके साथ ही कई राज्यों में हीटवेव यानी लू का असर भी देखने को मिलेगा। �
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में जून महीने के दौरान सामान्य से ज्यादा लू चल सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति विकसित होने की संभावना है, जिसका असर मानसून पर पड़ सकता है।
आईएमडी ने राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को सतर्क रहने और पानी, स्वास्थ्य सेवाओं तथा राहत व्यवस्थाओं को मजबूत करने की सलाह दी है।
फिलहाल मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जुलाई महीने के लिए अगला मानसून पूर्वानुमान जून के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़
आज फोकस में

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़

<span style=मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा">
आज फोकस में

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर
आज फोकस में

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी
आज फोकस में

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp