
रतनपुर….हज़रत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह के 96वें उर्स मुबारक के अवसर पर आज बाद नमाज़-ए-मग़रिब रतनपुर जामा मस्जिद से शाही संदल व चादर का भव्य और रूहानी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जूना शहर स्थित हज़रत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ़ पहुंचेगा,
जहां अकीदतमंदों द्वारा संदल व चादर पेश की जाएगी।इस मुबारक मौके पर बिलासपुर से मशहूर नातख्वाँ दानिश रज़ा साक़िबी साहब तशरीफ़ ला रहे हैं। वहीं जुलूस में समीर रज़ा क़ादरी साहब, हस्सान रज़ा इस्माइली साहब, सैय्यद समीर अली रज़वी साहब, रज़ा क़ादरी साहब और सैय्यद अरसलान अत्तारी साहब भी शिरकत करेंगे।
उर्स कमेटी ने तमाम आशिकाने रसूल और अकीदतमंद हज़रात से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस रूहानी महफ़िल को कामयाब बनाएं तथा बाबा सरकार के फैज़ो-बरकात से मालामाल हों।

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़">







