
सीपत,,,,,आज ग्राम पंचायत ढेंका, मानिकपुर, धुमा एवं सिलपहरी को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक एवं विधानसभा उपसचेतक दिलीप लहरिया शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ विकास की नई सौगात का शुभारंभ किये।लगभग ₹07 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत राशि से निर्मित होने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार से जुड़े कार्यों को भी मजबूती प्रदान करते हुए गांवों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधायक लहरिया के पहल से बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।

मस्तूरी विधायक लहरिया की पहल से 7करोड़ से भी अधिक लागत में बनेगी सड़क">







