Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ई-भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र झारा-1 में कार्यकर्ता का एक पद, कनहरगांव-2 में सहायिका का एक पद तथा हितुलवाड़ में सहायिका का एक पद रिक्त है। इस प्रकार कुल 3 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 1 कार्यकर्ता एवं 2 सहायिका के पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभाग के ई-भर्ती पोर्टल www.e-bharti.in पर 15 से 30 जून 2026 सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मैनुअल अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पूर्णतः मानसेवी एवं अशासकीय हैं। चयनित कार्यकर्ता को शासन द्वारा निर्धारित 10 हजार रुपये तथा सहायिका को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। वहीं एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, संगठिका अथवा सहायिका को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अनुभव के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

भाजपा के खिलाफ गाली गलौज फेसबुक टिप्पणी पर बवाल.. एफआईआर दर्ज की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा
आज फोकस में

रेलवे की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता
आज फोकस में

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध
आज फोकस में

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति और बायोमेट्रिक व्यवस्था का वन कर्मचारी संघ ने किया विरोध

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति
आज फोकस में

भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp