Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 बकरा-बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सायबर सेल और रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रतनपुर.. रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 नग बकरा-बकरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बिक्री से प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।

कोठा की दीवार तोड़कर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 जून की रात अज्ञात चोरों ने बकरी कोठा की ईंट की दीवार तोड़कर 4 बकरे और 15 बकरियां चोरी कर ली थीं। मामले में थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

जांच के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने घूमते थे और इस दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

1.75 लाख में बेच दिए थे चोरी के मवेशी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए 19 बकरा-बकरियों को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया था, जिसमें से 25 हजार रुपये खर्च कर दिए गए। पुलिस ने आरोपियों से 1.50 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी
बबलू खान (57), जिला जबलपुर (म.प्र.)
अमूर खान (66), जिला जबलपुर (म.प्र.)
अमीन खान (41), जिला जबलपुर (म.प्र.)
हबीम खान (35), जिला जबलपुर (म.प्र.)
शाहरूख खान (22), जिला जबलपुर (म.प्र.)
मोहम्मद अछछन (33), जिला अमरोहा (उ.प्र.)
सभी वर्तमान में कर्रा, थाना रतनपुर में निवासरत थे।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी तथा साइबर सेल बिलासपुर की टीम का विशेष योगदान रहा।

वार्ड क्रमांक 3 में पल्स पोलियो अभियान का उत्साह, पार्षद ने बच्चों को पिलाई खुराक
आज फोकस में

वार्ड क्रमांक 3 में पल्स पोलियो अभियान का उत्साह, पार्षद ने बच्चों को पिलाई खुराक

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp