Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, स्कूटी से घूम-घूमकर शराब बेचने वाला गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

20 पाव देशी और 10 पाव अंग्रेजी शराब के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रतनपुर….अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रतनपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इलेक्ट्रिक स्कूटी में घूम-घूमकर अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाव शराब और परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शनिचरी चौक और करैहापारा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।सूचना मिलते ही वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

5.400 लीटर शराब और स्कूटी जब्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार पाटले (52 वर्ष), निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब और 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 5.400 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त कर ली गई।

आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक धनराज कुम्भकार और बंटी चन्द्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह
आज फोकस में

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
आज फोकस में

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”
आज फोकस में

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp