Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंक में सेंध लगाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी और तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बैंक में सेंध लगाकर चोरी का किया था प्रयास

थाना रतनपुर में 6 जुलाई 2026 को बैंक शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद होने के बाद अज्ञात चोर बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने बैंक का राउटर और स्टेबलाइजर चोरी कर लिया तथा एटीएम और लॉकर को गैती एवं टंगिया से तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

सीसीटीवी फुटेज से मिली बड़ी सफलता

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दिखाई दिए संदिग्धों की पहचान मुखबिर की सहायता से की गई। इसके बाद मुख्य आरोपी सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी का सामान और औजार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक का चोरी गया स्टेबलाइजर, राउटर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की गैती एवं टंगिया जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी

सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29), नेवसा
सूरज कुमार विश्वकर्मा (26), गिधौरी
नवीन कुमार बैसवाड़े (28), नेवसा
खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25), गिधौरी
प्रकाश यादव उर्फ बौना (19), गिधौरी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर
आज फोकस में

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश
आज फोकस में

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा
आज फोकस में

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp