Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर..कोटा सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डाक बंगला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को समाज का अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव तथा हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक की शुरुआत कोटा फिरंगी पारा निवासी भोला सिंह ठाकुर एवं ग्राम धुमा निवासी कलेश्वर सिंह राजपूत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम दरबार एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के विकास और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संरक्षक सुरेश सिंह चौहान सहित विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह पवार, रवि ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर,जयराज सिंह दीक्षित, मुकेश मौनस, शैलू ठाकुर, घनश्याम सिंह सिसोदिया, संजू चौहान, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), प्रेमवंत सोमवंशी

, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह, शिव सिंह ठाकुर,दीपक ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह,सरजू सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, अभिषेक सिंह सोमवंशी,अमन सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान,ओजस्वी सोमवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

<span style=सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष">
आज फोकस में

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp