
नगर के जनकपुर क्षेत्र में बीते दिन शिव महापुराण का भव्य आयोजन किया गया। भगवान शिव की महिमा और शिव कथा सुनने के लिए भाजपा पार्षद दल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए। पूरे परिसर में भक्ति और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मंचासीन शिव महापुराण व्यास जी पंडित कोमल पाण्डेय जी ने शिव कथा के माध्यम से भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप, तपस्या और लोक कल्याण के भाव को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। पंडित जी की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और बार-बार “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल ने एकजुट होकर भगवान शिव से जनकपुर व नगर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह, लल्लन शुक्ला, अमित मंदानी, कोमल सिंह ठाकुर, चंद्रहास पांडे बिंदु अग्रहरि अशोक तिवारी सुरेश देवांगन, अंकित अग्रवाल, कैलाश देवांगन, इस्लाम अंसारी, सुनील देवांगन, लव कुमार पाण्डेय सहित नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि महापुराण का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को बढ़ाना और क्षेत्र में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखना है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती के साथ हुआ।








