Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सफलता की कहानी महतारी वंदन से मिल रहा आर्थिक संबल

 

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

 

महिलाएं बोलीं—“हमारे विष्णु भैय्या हर महीने पहुंचा रहे मदद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को लगातार मिल रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाती है। योजना की 30वीं किस्त भी महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए घर-परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल बन रही है।
कोंडागांव जिले के सरगीपाल पारा की महिलाओं के लिए भी महतारी वंदन योजना की राशि रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अलग-अलग महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कर रही हैं। किसी के लिए यह राशि घर में उपयोग होने वाली जरूरी वस्तुओं की खरीद में काम आ रही है, तो कोई इससे रसोई गैस भरवा रही है। वहीं कुछ महिलाएं दवाइयों और घर के छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने के लिए इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
सरगीपाल पारा निवासी सोमबत्ती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से वे अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुएं खरीदती हैं। तेल, साबुन और घर में रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने में यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। उनका कहना है कि हर महीने खाते में राशि आने से छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।


इसी तरह झरना कोर्राम इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। विशेष रूप से वे महतारी वंदन योजना की राशि से रसोई गैस भरवाने में मदद लेती हैं। उनके लिए गैस सिलेंडर जैसे जरूरी घरेलू खर्च को पूरा करने में हर महीने मिलने वाली राशि राहत देती है।
सिंधु कोर्राम बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर के छोटे-मोटे खर्चों में करती हैं। घर में अचानक आने वाली छोटी जरूरतों को पूरा करने में यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनती है। नियमित सहायता मिलने से घरेलू बजट को संभालने में भी सुविधा होती है।


वहीं शारदा कोर्राम के लिए महतारी वंदन योजना की राशि स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार है। वे इस राशि का उपयोग अपनी दवाइयों की खरीद में करती हैं। उनके लिए हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरी दवाइयों का खर्च निकालने में राहत देती है।
महतारी वंदन योजना की राशि भले ही रोजमर्रा के अलग-अलग खर्चों में उपयोग हो रही हो, लेकिन इसका प्रभाव उनके जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई देता है। नियमित रूप से बैंक खाते में सीधे राशि मिलने से महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करने में सक्षम हो रही हैं।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे विष्णु भैय्या द्वारा शुरू की गई यह योजना उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम बनी है। उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता कम हुई है। महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp