Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धरमखदान में ट्रांसफार्मर-कैबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छाल पुलिस ने पूरी गैंग दबोची

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख का मशरूका बरामद; चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

रायगढ़/छाल :–SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का छाल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1.20 लाख का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिल समेत कुल करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

रात में चोरी, सुबह से पुलिस की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात करीब 8 से 11 बजे के बीच धरमखदान में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, ट्रांसफार्मर केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी कर लिए गए थे। चोरों ने ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार राठिया की रिपोर्ट पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों और चोरी के माल की तलाश शुरू कर दी।

खेदापाली चौक पर पुलिस को मिली बड़ी लीड

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खेदापाली चौक के पास कुछ संदिग्ध लोग लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर केबल और अन्य लोहे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने धरमखदान से चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिलों को चंद्रशेखरपुर (एडू) स्थित धरमखदान डम्पिंग यार्ड के पीछे मांड नदी किनारे छिपाकर रखना बताया।

निशानदेही पर पूरा चोरी का माल बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से ट्रांसफार्मर केबल वायर, लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर पार्ट्स व एंगल, पानी पंप की दो लोहे की बॉडी समेत चोरी का पूरा सामान बरामद किया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर, बजाज CT-100 और HF Deluxe मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। बरामद चोरी के सामान की कीमत करीब ₹1.20 लाख, जबकि तीनों मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 लाख बताई गई है। इस तरह कुल ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया।

6 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

1. दीपक पात्रो (42) निवासी राताखार, कोरबा
2. शनिचराम अरमु (22) निवासी कांसामार, कटघोरा
3. भारत सिंह मरकाम (42) निवासी पाथा, बांगो
4. टुपाल सिंह मरावी (30) निवासी पाथा, बांगो
5. रूपभवन सिंह उइके (28) निवासी पाथा, बांगो
6. छतन धनवार (28) निवासी सराईपाली, बाल्को, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में संगठित तरीके से वारदात किए जाने के आधार पर धारा 112(2) एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभु प्रसाद पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्रिय, अशोक देवांगन तथा आरक्षक राजेश राठौर, सुरेन्द्र बंशी और भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन और औद्योगिक संस्थानों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp