Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में आधी रात श्मशान घाट में कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। सुनसान श्मशान घाट में मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा सामग्री के साथ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके से एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, जबकि तीन अन्य लोगों के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। आखिर श्मशान घाट में यह कथित तंत्र साधना क्यों की जा रही थी और चीफ जस्टिस की तस्वीर वहां क्यों रखी गई थी? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ ग्रामीणों ने श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। वहां कुछ लोग कथित तौर पर पूजा-पाठ और तंत्र साधना कर रहे थे। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर वहां मौजूद चार लोग कथित तौर पर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी तीन लोगों के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पकड़े गए युवक को बाद में सीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मौके की जांच के दौरान पुलिस को मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा-पाठ से जुड़ी अन्य सामग्री मिली। सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर को लेकर है, जो श्मशान घाट में रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ दो युवकों की तस्वीरें भी मिलीं।

तस्वीरें सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्वीरें वहां किस उद्देश्य से रखी गई थीं और कथित अनुष्ठान के पीछे असल मकसद क्या था।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कथित तौर पर यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार, चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद आरोपी प्रियांशु बोले का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु बोले को कुछ समय पहले तोरवा पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उसके मामले में हाईकोर्ट में जमानत आवेदन लंबित बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के रिश्तेदार सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आए थे। कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि श्मशान घाट में तंत्र साधना करने से जेल में बंद आरोपी को जमानत मिल सकती है। इसके बाद चार लोग देवरी के श्मशान घाट पहुंचे और देर रात कथित अनुष्ठान किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। मौके से मिली पूजा सामग्री और तस्वीरों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरी गतिविधि में कौन-कौन लोग शामिल थे, तस्वीरें वहां क्यों रखी गई थीं और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए कथित तांत्रिक की इस मामले में क्या भूमिका है।

फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। श्मशान घाट में आधी रात हुई इस कथित तंत्र साधना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई जमानत के लिए यह अनुष्ठान किया जा रहा था? चीफ जस्टिस की तस्वीर वहां क्यों रखी गई थी? और इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग हैं? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

<span style=आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप">
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp