Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों को मिला प्रोत्साहन, 19.73 लाख रुपये की राशि वितरित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने किया राशि का वितरण

नारायणपुर, जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले लोगों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल एवं अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई की उपस्थिति में कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभा कक्ष में आत्मसमर्पित नक्सलियों को शस्त्रों के एवज में स्वीकृत प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले 50 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए उनके द्वारा जमा किए गए शस्त्रों के एवज में कुल 70 लाख 68 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में आज 18 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कुल 19 लाख 73 हजार 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति, विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पुनर्वास नीति के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने परिवार के साथ बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास, शांति और लोकतंत्र की राह अपनाना न केवल संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण कदम है। शासन की नीतियों का उद्देश्य आत्मसमर्पित लोगों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाते हुए उन्हें स्थायी रूप से मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले शेष पात्र हितग्राहियों को भी नियमानुसार उनकी स्वीकृत प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी अजय सिंह, अक्षय सबद्रा, डिप्टी कलेक्टर सौरभ दीवान उपस्थित थे।

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल
आज फोकस में

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा
आज फोकस में

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति
आज फोकस में

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम
आज फोकस में

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात
आज फोकस में

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग
आज फोकस में

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp