Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग

 

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर/ओरछा;—- आम आदमी पार्टी ने अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय स्थित बाजार स्थल की लंबे समय से जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पार्टी का कहना है कि यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवा जिलाध्यक्ष, किशोर पोयाम,- ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एवं खराब सतह के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों एवं व्यापारियों को इससे विशेष परेशानी हो रही है।
युवा जिलाध्यक्ष किशोर पोयाम – उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार पदाधिकारी होने के बावजूद यदि मुख्यालय के बाजार स्थल की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा की स्थिति लंबे समय तक खराब बनी हुई है, तो यह स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता को विकास के बड़े-बड़े दावे सुनने को मिलते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है।


श्री पोयाम ने आगे यह भी कहा कि कुछ समय पूर्व इसी बाजार स्थल पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल के आसपास की जर्जर सड़क की समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।
आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि ओरछा मुख्यालय के बाजार स्थल की सड़क का तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार मुरूम/गिट्टी डालकर सड़क का सुधार एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए। साथ ही सड़क के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्माण कार्य की कार्ययोजना तैयार की जाए।
पार्टी ने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। यदि सड़क की समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल
आज फोकस में

गरियाबंद में फर्जी शिक्षाकर्मियों का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों पर उठे सवाल

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा
आज फोकस में

सावन के द्वितीय सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक, भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति
आज फोकस में

EMRS हीरापुर में पालक बैठक: 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम और बेहतर अंक के लिए बनी रणनीति

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम
आज फोकस में

रतनपुर में NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात
आज फोकस में

जल-जंगल-जमीन के रखवालों को सम्मान, चार आदिवासी भवनों की सौगात

<span style=अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग">
आज फोकस में

अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय बाजार की जर्जर सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, तत्काल मरम्मत की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp