Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा त्वरित कैशलेस उपचार, यातायात पुलिस ने विवेचकों को दिया प्रशिक्षण

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल उपचार और आर्थिक राहत मिल सके, इसके लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिले के थानों के विवेचकों को प्रशिक्षण दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रशिक्षण में आई-रेड, ई-डार और ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। एनआईसी के विशेषज्ञ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने विवेचकों को दुर्घटना के बाद आवश्यक प्रविष्टियां और प्रक्रिया समय पर पूरी करने का प्रशिक्षण दिया।
योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। सामान्य रूप से घायल व्यक्ति के मामले में 24 घंटे के भीतर, जबकि गंभीर स्थिति में 48 घंटे के अंदर आई-रेड और ई-डार में आवश्यक प्रविष्टि करना अनिवार्य है।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा घायल मरीज से जुड़ी जानकारी ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित थाने को भेजी जाती है। इसके बाद थाना प्रभारी और विवेचक दुर्घटना की सत्यता की पुष्टि कर आवश्यक जानकारी आई-रेड और ई-डार में दर्ज करते हैं।
यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद करें और योजना के तहत कैशलेस उपचार की जानकारी घायल और उसके परिजनों को जरूर दें।

साथ ही अस्पताल प्रबंधन से भी अपील की गई है कि मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घायल का उपचार तत्काल शुरू करें और योजना से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करें।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp