
लोकबंद में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार, 6,800 रुपये की शराब बरामद
रतनपुर…कोटा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम लोकबंद में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6,800 रुपये बताई गई है, बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान मोहित बघेल, पिता भगवानी बघेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम लोकबंद, थाना कोटा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर, दूसरे प्लास्टिक डिब्बे में 13 लीटर, प्लास्टिक बाल्टी में 2 लीटर और स्टील के बर्तन में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।पुलिस ने कुल 34 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 690/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक सुनील पटेल एवं आरक्षक दीप सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही।








