Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- धर्म नगरी राजिम के प्रवेश द्वार पर स्थित पुल इन दिनों रात के समय अंधेरे में डूबा हुआ है। रायपुर और गरियाबंद जिले को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब 15 दिनों से बंद पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इन्हें सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। पुल पर अंधेरा होने के कारण रात में आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजिम पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पुल की लाइट व्यवस्था का लंबे समय से बंद रहना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। रात के समय पुल पर रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को सामने की सड़क और गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
अंधेरे के साथ 52 छोटे-बड़े गड्ढे बने परेशानी का कारण
राजिम पुल की समस्या केवल बंद स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है। पुल पर करीब 52 छोटे-बड़े गड्ढे भी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। दिन में किसी तरह इन गड्ढों से बचकर लोग निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय अंधेरा होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक गड्ढे सामने आने से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद नहीं हुआ सुधार
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी पुल से जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का भी प्रतिदिन आना-जाना होता है। इसके बावजूद पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी लाइटों और सड़क पर बने गड्ढों की समस्या पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही विभाग जागे, इससे पहले पुल की लाइट व्यवस्था और गड्ढों की मरम्मत कराई जानी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि राजिम पुल की बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और पुल पर बने गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि यह पुल दो जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है या फिर समय रहते राजिम पुल की लाइट और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराकर राहगीरों को राहत देता है।

<span style=राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर">
आज फोकस में

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश
आज फोकस में

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा
आज फोकस में

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp