Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूर्यवंशी समाज ने धूमधाम से मनाया भोजली तिहार, अटल श्रीवास्तव ने रखी स्मृति चिन्ह की नींव

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

भोजली तिहार में दिखी सूर्यवंशी समाज की एकजुटता, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया स्मृति चिन्ह का भूमिपूजन

रतनपुर।….सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित भोजली तिहार का पर्व रतनपुर में हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक मद से घोषित ‘पर्वत दान स्मृति चिन्ह’ निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

भोजली तिहार के अवसर पर समाजजनों ने पारंपरिक तरीके से भोजली की पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। विधायक अटल श्रीवास्तव के कार्यक्रम में पहुंचने पर सूर्यवंशी समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

ऐतिहासिक पहचान को मिलेगा स्वरूप

‘पर्वत दान स्मृति चिन्ह’ के निर्माण को सूर्यवंशी समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। भूमिपूजन के साथ ही स्मृति चिन्ह के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

समाजजनों ने इसके निर्माण को लेकर खुशी जाहिर करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी विरासत और इतिहास से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर, शीतल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर सहित सूर्यवंशी समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। भोजली तिहार के आयोजन और ‘पर्वत दान स्मृति चिन्ह’ के भूमिपूजन ने कार्यक्रम को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से खास बना दिया।

टुकनी में उगी भोजली, गांव में बिखरी हरियाली की खुशबू
आज फोकस में

टुकनी में उगी भोजली, गांव में बिखरी हरियाली की खुशबू

<span style=सूर्यवंशी समाज ने धूमधाम से मनाया भोजली तिहार, अटल श्रीवास्तव ने रखी स्मृति चिन्ह की नींव">
आज फोकस में

सूर्यवंशी समाज ने धूमधाम से मनाया भोजली तिहार, अटल श्रीवास्तव ने रखी स्मृति चिन्ह की नींव

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम
आज फोकस में

भोजली उत्सव की रंगारंग झलक: ग्राम पंचायत महमंद में परंपरा और संस्कृति का संगम

फिंगेश्वर में रेत खदान को लेकर ऑडियो वायरल, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक खदान चलने का दावा

रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल, कोतवाली के बाहर पथराव से मचा हड़कंप
आज फोकस में

रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल, कोतवाली के बाहर पथराव से मचा हड़कंप

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp