Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

जिले के 50 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सुविधा एवं विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

नारायणपुर:—जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से संचालित निःशुल्क पीएससी एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ आज जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री  केदार कश्यप ने किया।

इस अवसर पर मंत्रियों द्वारा कोचिंग सेंटर में चयनित विद्यार्थियों को बैग, कॉपी, पुस्तक, पेन सहित अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री का किट प्रदान किया गया। पाठ्य सामग्री मिलने से अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी और उन्हें नियमित अध्ययन में सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतिभावान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आवासीय कोचिंग सेंटर प्रारंभ किया गया है। कोचिंग सेंटर में चयनित 50 अभ्यर्थियों में 26 बालिकाएं एवं 24 बालक शामिल हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क आवास, भोजन एवं अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाओं के माध्यम से पीएससी, व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस पहल से जिले के ऐसे प्रतिभावान युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो आर्थिक अथवा अन्य कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त नहीं कर पाते हैं। आवासीय व्यवस्था के साथ अध्ययन का अनुकूल वातावरण और विशेषज्ञों का नियमित मार्गदर्शन अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को मजबूत करने में सहायक होगा।

कोचिंग सेंटर के संचालन के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, नारायणपुर को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधन, मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, सहायक आयुक्त तनुजा नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp