
बिलासपुर:— चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार स्थित शासकीय स्कूल में लगे बोरवेल का केबल तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 मीटर कटा हुआ बोरवेल केबल तार बरामद किया गया है।
दरअसल, 10 सितंबर 2026 को शासकीय स्कूल कड़ार के प्रधान पाठक पन्नालाल कौशिक ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल परिसर में लगे बोरवेल का करीब 30 मीटर केबल तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में ग्राम कड़ार के ही चार युवक शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दीपक साहू, रामनारायण साहू, आनंद खरे और पुरुषोत्तम वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर करीब 30 मीटर बोरवेल केबल तार बरामद किया गया।
चकरभाठा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा">








