Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, अड्डाबाजी कर रहे 4 लोगों पर भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

रतनपुर…. चॉपी बांध चपोरा में पर्यटकों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो युवकों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। वहीं, ग्राम मदनपुर चौक में नशा और अड्डाबाजी करते मिले चार अन्य लोगों पर भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा स्थित चॉपी बांध के पास दो युवक धारदार चाकू दिखाकर वहां आने वाले पर्यटकों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की।पुलिस टीम ने चॉपी बांध के पास घेराबंदी कर योगेश कुमार साहू (19 वर्ष) निवासी चपोरा और पुष्पेन्द्र जायसवाल (18 वर्ष) निवासी चपोरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

मदनपुर चौक में अड्डाबाजी पर भी पुलिस का शिकंजा

इसी दिन रतनपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मदनपुर में पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस दौरान मदनपुर चौक में नशा और अड्डाबाजी करते मिले चार लोगों को पुलिस ने पकड़कर थाना लाया। इनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय तहसील न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में देवेन्द्र कुमार दुबे (33), राहुल साहू (26), रामनारायण साहू (32) और शिवप्रसाद साहू (26) निवासी मदनपुर शामिल हैं।

पुलिस ने दिया स्पष्ट संदेश

रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप है। पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों को डराने-धमकाने, हथियार लेकर घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर नशे व अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निखलेश यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

<span style=चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त">
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा
आज फोकस में

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp