Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 19 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


इसी क्रम में 11 सितंबर को न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के सदस्यों ने मंत्री केदार कश्यप सहित जिला नारायणपुर के विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण कार्ड सम्मानपूर्वक भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया।
पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल
नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की पहल से जिले के पत्रकार साथियों को एक मंच प्रदान करने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठित होकर कार्य करने के उद्देश्य से “न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर” संगठन का पंजीयन कराया गया है।
क्लब का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक संगठन के रूप में साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर जोर

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार का दायित्व समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है। जमीनी स्तर की समस्याओं को सामने लाना, वास्तविकता को जनता के सामने रखना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।


न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर का प्रयास है कि जिले के पत्रकार साथी निःस्वार्थ, निष्पक्ष और निर्भीक होकर जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाएं।

📅शपथ ग्रहण समारोह

दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11 बजे
स्थान: AG सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम, जिला नारायणपुर
समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रेस क्लब रायपुर एवं जिला पत्रकार संघ जगदलपुर के पदाधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा
आज फोकस में

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp