Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया माल्यार्पण

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के कोटूमहर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर की गई।

इसके बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने वन शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके त्याग और साहस से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर वन मंत्री ने ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन शहीदों की स्मृति को सदैव जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश देते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान  कश्यप ने वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को निरंतर समर्पण, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने वन शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने वन संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ चित्रकांत चाली ठाकुर, वनमण्डलाधिकारी डॉ. वेंकेटेशा एम.जी., एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp