Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

रिंगवार में 18 लीटर और आमागोहन में 9 लीटर महुआ शराब बरामद,

आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े के नेतृत्व में कार्यवाही

बिलासपुर/कोटा:—–अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। 11 सितंबर 2026 को वृत्त कोटा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 27 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही के दौरान किसी वाहन की जब्ती नहीं हुई।
पहली कार्रवाई रिंगवार क्षेत्र में की गई, जहां आबकारी टीम ने कलेश राम यादव (34 वर्ष), पिता गणेश राम यादव के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब बरामद की। वहीं दूसरी कार्यवाही आमागोहन (खोंगसरा) क्षेत्र में हुई, जहां संगीता उइके (40 वर्ष), पति सुनील उइके के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
दोनों मामलों में आबकारी विभाग ने धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण कायम किया है।
27 लीटर शराब, दो स्थानों पर कार्रवाई
रिंगवार: कलेश राम यादव के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब
आमागोहन (खोंगसरा): संगीता उइके के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब
कुल जब्ती: 27 लीटर महुआ शराब
जब्त वाहन: कोई नहीं
कुल प्रकरण: 02
इनकी रही अहम भूमिका
कार्यवाही का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े ने किया। टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक कमलेश जयशंकर एवं राजेश यादव, आबकारी आरक्षक नीलेश वानी एवं आरति साहू तथा वाहन चालक जितेन्द्र शर्मा शामिल रहे।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज

<span style=महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 27 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp