
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, संगठन की मजबूती और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
बेलगहना:—भारतीय जनता पार्टी बेलगहना मंडल में ‘संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है’ की भावना को केंद्र में रखते हुए संगठनात्मक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सेवा गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन जनसेवा के संकल्प को धरातल पर साकार करता है।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष तीरिथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और जरूरतमंदों की सेवा करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बूथ से मंडल तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर चांडक जी, जीएन निषाद, कामता यादव, बलदाऊ प्रसाद दुबे, मनोज गुप्ता, प्रदीप कश्यप, गणेश गाडगे, रायसिंह यादव, राजकुमार पैकरा, प्रेमलाल यादव, रमेश राठौर, मनोज ध्रुव, विमल मानिकपुरी, योगेश दुबे, फगुन प्रजापति, गजानंद श्रीवास, सोम साहू, बिरहुल पैकरा, सोन सिंह ध्रुव, दीपक पांडे, कृष्ण कुमार तिवारी, वीरमन्यु, त्रिभुवन, बाबूलाल पाव, शिव सिंह पैकरा, प्रीतम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने आगामी अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज">








