
*गरियाबंद*:- वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर द्वारा 25 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फिंगेश्वर के प्रमुख धार्मिक स्थलों फणिकेश्वर नाथ महादेव, गोपेश्वर नाथ महादेव एवं पंचपरमेश्वर मंदिर में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फिंगेश्वर के राजा साहब नीलेंद्र बहादुर सिंह, मंदिर प्रांगण के पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी फिंगेश्वर, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर का स्टॉफ उपस्थित रहा।
इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वन विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।









