Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा सेतु शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: विधायक साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खाद्य विभाग, गरियाबंद द्वारा जिले के सभी पांच विकासखंडों फिंगेश्वर, गरियाबंद, छुरा, देवभोग एवं मैनपुर के चयनित ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में खाद्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण और आवश्यक सेवाओं को उनके निकट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। विकासखंड फिंगेश्वर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सेवा सेतु शिविर में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक साहू ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद किया तथा खाद्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों को उनके गांव एवं निकटस्थ स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा सेतु अभियान के उद्देश्य को शासन स्तर पर भी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने से जोड़ा गया है। शिविरों में विशेष रूप से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जाने वाले निःशुल्क खाद्यान्न, पात्रता संबंधी प्रावधानों तथा राशन वितरण प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। हितग्राहियों को ई-केवाईसी पूर्ण कराने, मोबाइल नंबर की सीडिंग एवं अद्यतन कराने तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। फिंगेश्वर में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत मालगांव में भी सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता के बीच पात्र हितग्राहियों को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर सीडिंग एवं अद्यतन तथा राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ लिया।
विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत घटकर्रा स्थित पंचायत भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्राम सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष, पटवारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता, हितग्राही एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में खाद्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसी क्रम में विकासखंड देवभोग में खाद्य निरीक्षक द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। वहीं विकासखंड मैनपुर में सहायक खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में नागरिकों को खाद्य विभाग की योजनाओं, राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ई-केवाईसी एवं मोबाइल नंबर अद्यतन जैसी प्रक्रियाएं पूरी कराने में सहायता प्रदान की गई। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से खाद्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों के निकटस्थ स्थान पर उपलब्ध कराया गया। इससे पात्र हितग्राहियों को विभागीय कार्यालयों तक बार-बार जाने की आवश्यकता कम हुई और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध हुई।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp