Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

कोण्डागांव:— छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के बैनर तले जिले के मूर्तिकार, चित्रकार एवं पेंटरों ने 29 सितम्बर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी आर्थिक एवं रोजगार संबंधी समस्याओं से कलेक्टर महोदया को अवगत कराया। संघ के प्रतिनिधियों ने स्थानीय पेंटरों की स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।
संघ के सदस्यों ने बताया कि जिले में विभिन्न शासकीय एवं निजी कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा अन्य जिलों से पेंटरों को बुलाकर कम दरों पर कार्य कराया जा रहा है। इसके कारण जिले में वर्षों से कार्य कर रहे स्थानीय पेंटरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय कलाकारों एवं पेंटरों का कहना है कि इस व्यवस्था से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है, वहीं काम के अवसर कम होने के कारण मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से संघ ने प्रशासन का ध्यान स्थानीय मूर्तिकारों, चित्रकारों एवं पेंटरों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा कार्यों में स्थानीय कलाकारों एवं पेंटरों को प्राथमिकता देने की मांग रखी।
संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित पहल करेगा, जिससे जिले के स्थानीय पेंटरों एवं कलाकारों को रोजगार मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

<span style=स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp