
कोंडागांव,,:– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने किया।
9कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच तथा संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने 28 सितंबर को इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग">







