Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने किया आदिवासी बहुल आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामों का सघन दौरा

आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस

 

शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

 

स्कूल में कहा बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता

बिलासपुर, :— कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कोटा विकासखंड के कई सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर साथ थे।निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता मिलने पर संबंधित सीडीपीओ रुचि श्याम, पर्यवेक्षक कीर्ति नोर्गे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शुक्ला को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सेंदरी,बांसाझाल, टाटीधार, आमगोहन ,लूफा, मझगांव सहित अन्य गांवों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूल सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दौरे की शुरुआत सेंदरी स्थित स्कूल से की। 12 वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम पर असंतोष जताया। परीक्षा परिणाम क्रमशः 85 और 70 प्रतिशत आया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आना चाहिए। सभी शिक्षकों से वन टू वन चर्चा का कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों को अपना बच्चा मानकर उन्हें पढाएं।

एक्स्ट्रा क्लासेज लेकर बच्चों को पढ़ाने कहा। उन्होंने कक्षा 4 थीं के बच्चों से आत्मीय चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद भी नहीं थी। यहां दर्ज संख्या 35 है लेकिन दो ही बच्चे केन्द्र में आए थे। आंगनबाड़ी सहायिका रजिस्टर भी नहीं दिखा पाई।

कलेक्टर ने सीडीपीओ , पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने कहा है।
उन्होंने लूफा में सीएससी का भी निरीक्षण किया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह बहुत सुविधा जनक हैं। इससे हमें सहूलियत हो रही है। उन्होंने लूफा में ही सुपेत ध्रुव की बाड़ी में बनाए गए डबरी का जायजा लिया।

3 लाख रुपए की राशि से यह डबरी स्वीकृत हुई है। वे अब इसमें मछली पालन कर रहे हैं। कलेक्टर ने सब्जीकी खेती करने की सलाह दी।

इस दौरान पीएम जनमन योजना के हितग्राही रामभगत बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनके नए बने पीएम जनमन आवास का मुआयना भी किया।

परिवारजनों ने कलेक्टर को बताया कि इसके पहले मिट्टी की झोपड़ीनुमा मकान में रहते थे। उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।


कलेक्टर ने आमगोहन में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे इंजेक्शन वेल तकनीक का स्थल निरीक्षण किया। अन्य गांवों में भी इसी तरह से जल संरक्षण के लिए कार्य करने कहा।

कलेक्टर ने इसके आगे टाटीदर गांव में राशन दुकान का जायजा लिया। राशन वितरण की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

कलेक्टर ने जनमन योजना के तहत 60 लाख की लागत से बनाए जा रहे बहुद्देशीय विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद सहित अन्य सुविधाएं एक साथ ग्रामीणों को मिलेंगी। कलेक्टर ने इसका निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूराकरने कहा।

एसडीएम नितिन तिवारी, एपीओ प्रमिल लठारे , सीईओ जनपद  युवराज सिंहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp