Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हृदय से आभार

 

“वर्षों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, विकास की राह होगी आसान; डोंगानाला पर बनेगा पुल, क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान!”

बेलगहना:— बेलगहना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

लोरमी रेस्ट हाउस में रखी गई थी जनहित की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस लोरमी रेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान बेलगहना क्षेत्र के जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग को लेकर भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया था।

इस अवसर पर गजानंद निषाद, गोविंद यादव,  सतीश गुप्ता, रुद्र अग्रवाल तथा विशेष सहयोगी कोटा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सहित कोटा एवं बेलगहना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर
आज फोकस में

पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर

ग्राम मैनपुर में रामलीला महानाटक की धूम, रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब; भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन
आज फोकस में

ग्राम मैनपुर में रामलीला महानाटक की धूम, रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब; भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन

<span style=बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति">
आज फोकस में

बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न
आज फोकस में

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp