Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्यामनगर का 3 एकड़ में विकसित मुक्तिधाम बना सुंदर उद्यान, विधायक रोहित साहू ने किया भ्रमण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*राजिम*:- क्षेत्रीय दौरे के दौरान राजिम विधायक  रोहित साहू ने ग्राम श्यामनगर में ग्रामवासियों एवं समर्पण ग्रुप द्वारा लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए गए सुंदर मुक्तिधाम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुक्तिधाम में किए गए व्यवस्थित विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को करीब से देखा और इसकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर विधायक साहू ने अपने हाथों से मुक्तिधाम परिसर में आम एवं जामुन के पौधों का रोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

मुक्तिधाम में आवागमन के लिए सुंदर चेकर टाइल्स से रास्ते बनाए गए हैं। वहीं निश्चित दूरी पर सुव्यवस्थित तरीके से पौधे लगाए गए हैं, जो अब बड़े होकर फल देने लगे हैं। यहां नारियल, जामुन, आम, कटहल और आंवला जैसे फलदार वृक्षों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्थानीय वन संपदा एवं पारंपरिक वनस्पतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से हर्रा, बहेड़ा, महुआ और सल्फी जैसे पौधे भी लगाए गए हैं।

इस अवसर पर समर्पण ग्रुप के अध्यक्ष प्रेम साहू एवं जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने बताया कि वर्ष 2021 में ग्रामवासियों के सहयोग से इस मुक्तिधाम के विकास की शुरुआत की गई थी। सबसे पहले जमीन को समतल कराया गया। इसके बाद ट्यूबवेल की व्यवस्था, पूरे परिसर में पाइपलाइन विस्तार, तार फेंसिंग तथा व्यवस्थित ढंग से पौधरोपण कर इसे एक सुंदर एवं हरे-भरे उद्यान के रूप में विकसित किया गया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि इस प्रकार मुक्तिधाम को भव्य उद्यान के रूप में विकसित करना अपने आप में अनुकरणीय पहल है। ऐसे सुंदर और व्यवस्थित मुक्तिधाम बहुत कम देखने को मिलते हैं। श्यामनगर के ग्रामवासियों एवं समर्पण ग्रुप ने सामूहिक सहभागिता से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।उन्होंने कहा कि सामान्यतः लोग मुक्तिधाम में केवल किसी की अंत्येष्टि के समय ही आते हैं, लेकिन श्यामनगर का यह मुक्तिधाम ऐसा विकसित किया गया है, जहां लोग दिन हो या रात, कभी भी आकर प्राकृतिक वातावरण में टहल सकते हैं और सुकून के पल बिता सकते हैं।विधायक साहू ने आगे कहा कि शासन की योजनाओं के साथ यदि ग्रामवासी भी इसी प्रकार सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग से आगे आएं, तो निश्चित रूप से गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है। श्यामनगर का यह मुक्तिधाम पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सहेजने का एक सुंदर उदाहरण है।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, नेहरू साहू, चितरंजन साहू, उपसरपंच वामन निर्मलकर, रंजीत पटेल, डॉ. हरीश साहू, कीर्तन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहू, पुरंदर वर्मा, पवन साहू, जितेंद्र साहू, टामेश्वरी साहू, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट
आज फोकस में

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज
आज फोकस में

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई
आज फोकस में

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण
आज फोकस में

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र
आज फोकस में

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp