Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीमद्भागवत कथा के रुक्मणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रोता, विधायक रोहित साहू ने किया कथा श्रवण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

राजिम :- ग्राम कौंदकेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को व्यासपीठ से पं. वासुदेव तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग सुनाया। इस अद्भुत प्रसंग को सुनकर कथा पंडाल में बैठे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। आयोजक ओलित राम साहू के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा का रसपान करने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

विधायक रोहित साहू ने लिया आशीर्वाद

कथा के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ग्राम कौंदकेरा पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास पंडित वासुदेव तिवारी का आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ को नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजकों और ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। पं.वासुदेव तिवारी ने कथावाचन के दौरान रुक्मणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से सजीव वर्णन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम,नंदनी साहू सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, हरीश साहू अध्यक्ष जिला सरपंच संघ गरियाबंद, राधिका मनोज यादव सरपंच, ओँकार साहू, सोमप्रकाश साहू, प्रकाश साहू अध्यक्ष सहकारी समिति कोमा,चुम्मान साहू,ठाकुर राम साहू, ओमप्रकाश शर्मा, रेवती साहू, यमुना साहू,बेसाखु राम साहू, छम्मान साहू गौकारण साहू मिलाऊ साहू भारत साहू आदि उपस्थित रहे।

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट
आज फोकस में

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज
आज फोकस में

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई
आज फोकस में

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण
आज फोकस में

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र
आज फोकस में

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp