Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*फिंगेश्वर*:- सिलियारी बाहरा स्थित संतोषपुरी धाम में आगामी 25, 26 एवं 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल धार्मिक संत समागम एवं सतनाम मेले को लेकर संत समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार, 1 नवंबर को राजिम विधायक रोहित साहू से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान संतोषपुरी धाम के संस्थापक एवं सतनाम धर्म प्रचारक संत खुबलाल टंडन बाबा तथा उनके सुपुत्र संत  दुर्गा प्रसाद टंडन (संतोष बाबा) ने आगामी सतनाम मेले के आयोजन की जानकारी देते हुए विधायक रोहित साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह किया। साथ ही संतोषपुरी धाम एवं मंदिर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने पूज्य संत श्री खुबलाल टंडन बाबा को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि विधायक के सहयोग और प्रयासों से मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी सतनाम मेला भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप लेगा।

इस अवसर पर संत  खुबलाल टंडन बाबा, संत  दुर्गा प्रसाद टंडन, गोपचंद बनर्जी, बंशी राम रात्रे, रोमन दास बंजारे, कोमल ढीढी, मधुबाला रात्रे, रामेश्वरी कुर्रे, सुरेखा गोयल, सुमित्रा निराला, मंशाराम कुर्रे, महेंद्र भारती, दुर्गेश मारकंडे, कुमार साव, दौवा, रुखमणि मांडले, हेमनारायण महिलांग, राजकुमार, हेमंत ढीढी, रामसागर, होरीलाल, भागचंद, जब्बूलाल सहित संत समाज के अनेक प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट
आज फोकस में

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस का महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग.गांधी चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन

<span style=संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज">
आज फोकस में

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई
आज फोकस में

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण
आज फोकस में

खनिज अधिकारी ने किया पीड़ियाकोट आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र
आज फोकस में

कुन्दला सेवा सेतु केंद्र में आवेदन के दिन ही जलदेव को मिला निवास प्रमाण पत्र

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp