Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद सदस्य कांति बलराम मरावी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सांसद तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात, पुल निर्माण एवं सीसी सड़कों की रही प्रमुख मांग

बिलासपुर/कोटा:— जनपद पंचायत कोटा के क्षेत्र क्रमांक 1 की जनपद सदस्य श्रीमती कांति बलराम मरावी ने अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और जरूरी विकास कार्यों को लेकर ठोस पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद तोखन साहू को एक मांगपत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव से भी मुलाकात कर मांगों की पूर्ति हेतु सहयोग का अनुरोध किया।

ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख विकास कार्यों की मांग की गई:

1. ग्राम पंचायत आमागोहन में वर्षों से लंबित सीमेंट कंक्रीट (CC) सड़क का निर्माण कार्य।

2. ग्राम पंचायत टाटीधार में मुख्य मार्ग से मोहल्ले तक पहुँचने हेतु सीसी सड़क निर्माण की आवश्यकता।

3. ग्राम पंचायत तुलुफ में संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है, वहां नई सड़क निर्माण की माँग की गई।
4. ग्राम पंचायत खोंगसरा में भी लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है, इसके लिए सड़क निर्माण की माँग प्रमुखता से की गई।

5. इसके अतिरिक्त ग्राम खोंगसरा में संतराम और रामनाथ के घर के नाले पर स्थित बैगा मोहल्ला में पुल निर्माण की भी अत्यंत आवश्यकता बताई गई है, ताकि बरसात के मौसम में आवागमन बाधित न हो।

जनपद सदस्य श्रीमती कांति मरावी ने बताया कि ये मांगें ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हुई हैं और इनका समाधान क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर बलराम मरावी, राजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और ज्ञापन के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जनहित में उठाया गया यह कदम जनपद क्षेत्र में विकास की नई राह खोलने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर
आज फोकस में

पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर

ग्राम मैनपुर में रामलीला महानाटक की धूम, रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब; भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन
आज फोकस में

ग्राम मैनपुर में रामलीला महानाटक की धूम, रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब; भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन

बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति
आज फोकस में

बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न
आज फोकस में

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp