Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अटल श्रीवास्तव ने जनसेवा हेतु महत्वपूर्ण पहल करते हुए शव फ्रीजर प्रदान किया गया

 

कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए एक अत्यंत आवश्यक सुविधा शव फ्रीजर तीन नग विधायक निधि से प्रदान किया गया।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवा ही मेरा कर्तव्य है मैं नर सेवा को नारायण सेवा मानकर क्षेत्रवासियों की सेवा और जन आवश्यकता को पूर्ण करने प्रतिभूत हु। क्षेत्रवासियों के आपातकालीन इलाज के आवागमन हेतु निशुल्क एम्बुलेंस और जल आपूर्ति करने हेतु पानी टैंकर प्रदान किया गया है उसी जन आवश्यकता और सेवा के तारतम्य में शव फ्रीजर प्रदान किया गया है जो क्षेत्रवासियों को निःशुल्क उपलब्ध रहेगा, जिससे मृतक सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई पा सकें, और परिजनों को आवश्यक समय मिल सके। यह सेवा की दिशा में एक संवेदनशील कदम है, जो क्षेत्रवासियों को राहत एवं सहयोग प्रदान करेगा। शव फ्रीजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा रतनपुर एवं उपस्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में रखा जाएगा कोटा के क्षेत्रवासी आवश्यकता पड़ने पर उपयोग कर सकते है। शव फ्रीजर प्राप्त होने पर बीएमओ निखिलेश्वर गुप्ता एवं बीपीएम श्वेता ने कहा कि शव फ्रीजर की अत्यधिक आवश्यकता थी विधायक द्वारा अति आवश्यक शिव फ्रीजर प्रदान किया गया है जिसके लिए पूरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा धन्यवाद और आभार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp