Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर के आकाश में लहराया तिरंगा, गूंजा “वंदे मातरम्”स्वतंत्रता दिवस पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने दिलाया सेवा और एकता का संकल्प

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:–;; दक्षिण कौशल की राजधानी, प्राचीन और पौराणिक नगरी रतनपुर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस बार भी गहरी राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा महामाया चौक में आयोजित इस समारोह में पूरा चौक तिरंगों, गेंदा फूलों और देशभक्ति गीतों से सजा हुआ था।मुख्य अतिथि, क्षेत्र के यशस्वी विधायक अटल श्रीवास्तव ने जैसे ही तिरंगे को फहराया, पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे और बच्चों के हाथों में लहराते झंडे ने यह दृश्य अविस्मरणीय बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि आनंद जायसवाल, मदन कहरा, मिलन सिंह मरावी, रामरतन भारद्वाज, गणेशिया बाई सारथी, शोभा दुबे एवं मिर्जा रसीद बेग मंच पर उपस्थित थे वही इस अवसर पर शीतल जायसवाल (समन्वयक) ,राजा रावत, आशीष शर्मा, गुहा कहरा ,मिलन सिंह मरावी, खुशाल अनुरागी ,कुलदीप दुबे, अजय दुबे, जितेंद्र चंदेल ,शकीर मोहम्मद ,रवि रावत ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया।

 

कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि
“स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, यह हमारे गौरव, त्याग और बलिदान की अमर गाथा है। यह तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हमारी पहचान, हमारी एकता और हमारी ताकत इसी में निहित है।

आज हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम न केवल अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा करेंगे, बल्कि इसके आदर्शों—समानता, भाईचारे और न्याय—की भी रक्षा करेंगे। जिस तरह हमारे पूर्वजों ने बिना भय के आज़ादी की लड़ाई लड़ी, उसी तरह हमें भी बिना भय के सच्चाई और ईमानदारी का साथ देना है। भारत तभी महान बनेगा जब हम सब अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करेंगे।”

इस अवसर में उपस्थित आनंद जायसवाल ने मार्मिक संदेश देते हुए कहा कि
“आज का दिन हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम अपने बच्चों को कैसा भारत सौंप रहे हैं।

यह धरती शहीदों के खून से सींची गई है, और तिरंगे की हर लहर में उनका आशीर्वाद है। हमें अपने समाज में प्रेम, शिक्षा और अनुशासन का दीप जलाए रखना होगा।”
अंत में राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे की शान के साथ सभी ने सेवा, एकता और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp